युवा संसद योजना देशभर के केंद्रीय विद्यालयों के युवाओं में वाक्पटुता का विकास करने के साथ-साथ उन्हें एकत्रित होकर आलोचनात्मक चिंतन एवं नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, यह योजना विद्यार्थियों को संसद की प्रक्रियाओं एवं कार्यप्रणाली तथा चर्चा और वाद-विवाद की तकनीकों से परिचित कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा प्रभावी वक्तृत्व कला एवं कौशल का विकास करती है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालयों के कुछ प्रतिभाशाली एवं मुखर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक महत्व के विषयों पर उत्साहपूर्ण एवं सार्थक वाद-विवाद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।
युवा संसद की कुछ झलकियाँ


इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने KVS क्षेत्रीय स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लिया


